गया, फरवरी 17 -- सामूहिक दुष्कर्म में शामिल आमस के युवक का डिटेल खंगालने के लिए मंगलवार को हरियाणा पुलिस आमस पहुंची। आमस पुलिस के साथ हरियाणा पुलिस की टीम गैंग रेपिस्ट के गांव गई। इसके बाद उसका सही उम्र पता करने रोगनियां मिडिल स्कूल भी गई। स्कूल से पुलिस को मिले आंकड़े के मुताबिक गैंग रेप मामले में जेल जा चुके अमित कुमार का जन्म तिथि 2.05.2012 है। जिसके अनुसार वह अभी महज 13 साल का ही है। हरियाणा पुलिस के एसआई धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि अमित आमस की झरी पंचायत के मरीचा टोला रोशाने निवासी रामगती भुइयां के पुत्र है। वह पिछले वर्ष अपने दोस्तों के साथ मिल एक महिला के साथ गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया था। हालांकि फिलहाल वह जेल में है। लेकिन इस नाबालिग रेपिस्ट के सही उम्र का पता नहीं चल पा रहा था। इसलिए उन्हें उसके गांव आना पड़ा।
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.