कानपुर, जनवरी 2 -- सरसौल। चोरी करने वाले गैंग के लीडर समेत दो सदस्यों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया है। महाराजपुर पुलिस आरोपितों की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई करेगी। महाराजपुर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि महाराजपुर के लक्खापुरवा गांव निवासी विवेक जाटव, सुदामा यादव और जीतू यादव शातिर अपराधी हैं। आरोपितों ने चोरी समेत अन्य आपराधिक घटनाओं को अंजाम देकर संपत्ति अर्जित की है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपितों ने मवेशी भी चोरी करके बेचें हैं। आरोपितों के खिलाफ मार्च 2025 में मवेशियों को चुराने पर मुकदमा दर्ज किया गया था। गैंग का लीडर विवेक जाटव है। इन सभी पर गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। अब आरोपितों की संपत्ति चिन्हित की जा रही है। जिसे कुर्की करने की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.