गैंग का लीडर अंकित सिंह चढ़ा पुलिस के हत्थे
बस्ती, जून 28 -- बस्ती, हिन्दुस्तान टीम। हर्रैया थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि यूपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित अंकित सिंह, अपने गैंग का लीडर है। मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस टीम ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी अंकित सिंह निवासी भदावर कला हाल मुकाम वार्ड नंबर-14 रामलीला नगर थाना हर्रैया के खिलाफ चोरी समेत अन्य धाराओं में दो आपराधिक मुकदमे हर्रैया थाने में दर्ज हैं। बीते शुक्रवार को प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज किया गया। तहरीर में एसएचओ ने बताया कि गैंग लीडर अंकित सिंह और अमित शर्मा निवासी भदावल कला थाना हर्रैया, गैंग बनाकर बंद मकानों का ताला काटकर अलमारी व बक्से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.