मुख्य संवाददाता, अप्रैल 20 -- गैंग्स ऑफ वासेपुर के कुख्यात प्रिंस खान गिरोह को भारी झटका लगा है। धनबाद पुलिस की सक्रियता से प्रिंस के 'राइट हैंड' सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी उर्फ मेजर को रविवार की सुबह भारत लाया गया। यूएई अजमान से पकड़ कर उसे भारत प्रत्यर्पित किया गया। उसे अजमान से फ्लाइट के मध्यम से कोलकाता भेजा गया। कोलकाता में पहले से तैनात धनबाद पुलिस की विशेष टीम और झारखंड एटीएस ने दमदम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते ही उसे दबोच लिया। धनबाद और बंगाल पुलिस उससे कोलकाता में पूछताछ कर रही है। जल्द उसे धनबाद लाने की तैयारी है। माना जा रहा है कि सैफ अब्बास नकवी उर्फ सैफी की गिरफ्तारी से प्रिंस खान गिरोह की रीढ़ टूट गई है। सैफी प्रिंस के करीबियों में एकमात्र पढ़ा-लिखा है। गिरोह को तकनीकी रूप से धार देने में उसकी बड़ी भूमिका रही है। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.