गैंग्स्टर के साथ घूमता था राहुल, बंदूक संग फोटो की जांच शुरू
गोरखपुर, अगस्त 14 -- गोरखपुर ,प्रमुख संवाददाता। सिकरीगंज के अहिरौली गांव में ठेकेदार शिवकुमार त्रिपाठी की हत्या की जांच में मुख्य आरोपित राहुल चौधरी का एक गैंग्सटर से कनेक्शन सामने आया है। पुलिस को राहुल के संबंधित गैंग्सटर गिरोह के संपर्क में रहने के संकेत मिले हैं। सोशल मीडिया पर राहुल की बंदूक के साथ फोटो सामने आने के बाद पुलिस ने इस कनेक्शन की गहराई से पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, राहुल के सोशल मीडिया अकाउंट और उसकी गतिविधियों की जांच में गैंग्सटर से नजदीकी के संकेत मिले हैं। हत्या और आर्म्स एक्ट के मुकदमे में संबंधित गैंग्सटर के बरी होने के बाद राहुल द्वारा सोशल मीडिया पर लगाया गया स्टेटस भी पुलिस की जांच के दायरे में है। इसमें उसने कथित तौर पर 'मेरे गुरु जी हत्या, आर्म्स एक्ट के मुकदमे में बरी हो गए हैं' लिखा था। पुलिस यह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.