गैंगेस्टर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली , गिरफ्तार
लखनऊ, मार्च 23 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। रायबरेली रोड वृंदावन सेक्टर 14 में पल्सर सवार गैंगस्टर से पीजीआई पुलिस की रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गैंगस्टर में पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश ने शुक्रवार को महिला से मोबाइल लूट की थी। पुलिस उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश आशियाना किली मोबम्मदी का रहने वाला अर्जुन रावत है। उसके खिलाफ अपहरण, लूट, चोरी के आशियाना और आलमबाग थाने में मुकदमे दर्ज हैं। गैंगस्टर के मामले में जेल भी जा चुका है।शुक्रवार को अर्जुन ने अपने साथी आदी के साथ मिलकर सेनानी विहार में कार शोरूम के पास भदरुख निवासी प्रीति का झपट्टा मार कर मोबाइल लूटा था। वारदात के बाद वह भाग निकला था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.