गैंगेस्टर व पशु तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
देवरिया, मई 19 -- सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे दो आरोपितों को सोमवार को दो जगहों से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई मुखबिर की सूचना और दबिश के आधार पर की गई। पहले मामले में पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपित अनुराग यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी परिया फौलादपुर थाना बसखारी जनपद अम्बेडकरनगर को सोमवार को कोतवाली क्षेत्र के बिगही गांव के समीप से गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ मुकदमा अपराध 2024 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर अधिनियम थाना सलेमपुर में दर्ज है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।वहीं दूसरे मामले में एसआई विवेक यादव ने टीम के साथ पशु तस्करी और गैंगेस्टर के मुकदमों में फरार चल रहे सुमित जायसवाल पुत्र वीरेन्द्र जायसवाल निवासी रामपुर बुजुर्ग थाना बनकटा को उसके घर के पास से दबोच ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.