हमीरपुर, अप्रैल 1 -- मौदहा। कस्बे के उपरौस मोहल्ला निवासी किसान अरशद इस्लाम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मेरा मौदहा मौजे में गाटा संख्या 4216 में सरसों (लाही) बोई थी। जब फसल पक कर काटने के लिए तैयार हुई तो परछा गाँव के गैगेस्टर आरोपी मुइनुद्दीन उर्फ जुम्मू ने अपनी पुत्री अलसिफ़ा के साथ 24 मार्च को खेत से लाही काट ले गया। इरशाद ने लाही का मुवावजा व आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया मामला संज्ञान में है। जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। जल्ला का पांच दिवसीय जवारा मेला आज सेकुरारा। विकासक्षेत्र के जल्ला गांव स्थित प्राचीन कालका देवी मंदिर में पांच दिवसीय जवारा मेला का आयोजन गुरुवार से किया जाएगा। इस मेले में गुरुवार व शुक्रवार को जवारा झांकी निकाली जाएगी तथा रात में रामली...