आगरा, अप्रैल 30 -- सहावर थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में नामजद पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इंस्पेक्टर सहावर गोविंद बल्लभ शर्मा ने बताया कि उन्होंने इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रेश गौतम, एसआई विक्रम सिंह, रामकेश सिंह व अन्य हमराहों की मदद से गैंगेस्टर एक्ट में वांछित आरोपी रिंकू पुत्र देवेन्द्र सिंह निवासी रायपुर सोरों, रामपाल पुत्र हाकिम सिंह निवासी समसपुर डेंगरी अमांपुर, रुपेन्द्र पुत्र गजेन्द्र निवासी रायपुर सोरों, अनुज पुत्र प्रमोद सिंह निवासी रायपुर सोरों, शिशुपाल पुत्र लल्लू सिंह निवासी समसपुर डेंगरी थाना अमांपुर को अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.