आगरा, अप्रैल 24 -- थाना ढोलना में दर्ज गैंगेस्टर के मामले में नामजद आरोपी की 5.36 लाख रुपये की संपत्ति को पुलिस ने कुर्क किया है। सीओ आंचल चौहान के नेतृत्व में कोतवाली कासगंज पुलिस कार्रवाई को अंजाम दिया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई की और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सीओ आंचल चौहान ने बताया कि गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी सत्यभान पुत्र तालेवर सिंह निवासी कानरखेड़ा कासगंज ने अवैध कृत्यों से अर्जित धन से अपनी पत्नी के नाम प्लॉट क्रय किया था, इसकी अनुमानित कीमत 5,36,000 रुपये है। इस संपत्ति को पुलिस ने कुर्क कर नियमानुसार मुनादी भी कराई। कार्रवाई के दौरान सीओ नगर के साथ ही शहर कोतवाली पुलिस व राजस्व टीम भी मौजूद रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...