संतकबीरनगर, मई 11 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। कोतवाली पुलिस और प्रशासन ने रविवार को टेमा में गैंगेस्टर के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है । थाना कोतवाली खलीलाबाद पर पंजीकृत गैंगेस्टर अधिनियम से संबंधित मुकदमे के अभियुक्त की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति से खरीदी गई कार को कुर्क किया गया।गैंगेस्टर अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम निवासी ग्राम टेमा रहमत थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा आपराधिक गतिविधियों के माध्यम से अवैध धन अर्जित कर एक वाहन क्रय किया गया था। प्रभारी निरीक्षक दुधारा अरविन्द कुमार शर्मा ने थाना कोतवाली खलीलाबाद में दर्ज गैगेस्टर अधिनियम के मुकदमे की विवेचना की। विवेचना के दौरान अभियोग में नामित अभियुक्त इसरार अहमद पुत्र मसहूर आलम द्वारा अपराध कर अर्जित की गई अवैध सम्पत्ति से 01 अदद कार कीमत 7 लाख 60 हजार रुपया क्रय किया जाना पाया ग...