लखनऊ, मार्च 23 -- रायबरेली रोड वृंदावन सेक्टर 14 में पल्सर सवार गैंगेस्टर से पीजीआई पुलिस की रविवार देर रात मुठभेड़ हो गई। गैंगेस्टर के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया। घायल बदमाश ने शुक्रवार को महिला से मोबाइल लूट की थी। पुलिस उसके साथी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिक मुठभेड़ में घायल बदमाश आशियाना किला मोहम्मदी का रहने वाला अर्जुन रावत है। उसके खिलाफ अपहरण, लूट, चोरी के मुकदमे आशियाना और आलमबाग थाने में दर्ज हैं। गैंगेस्टर के मामले में जेल भी जा चुका है। शुक्रवार को अर्जुन ने अपने साथी आदी के साथ मिलकर सेनानी विहार में कार शोरूम के पास भदरुख निवासी प्रीति का मोबाइल झपट्टा मार कर लूटा था। वे सीसी फुटेज में कैद हो गए थे। पुलिस फुटेज के आधार पर दोनों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.