भदोही, अप्रैल 15 -- भदोही, संवाददाता। समाजसेवी हत्याकांड के आरोपित एवं गैंगेस्टर एक्ट के वांछित को पुलिस ने घर घसकरी से गिरफ्तार किया। शहर कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर माह में घसकरी गांव निवासी कमलाकांत दुबे की हत्या कार से कुचलकर प्रधान मनीष यादव एवं उसके परिवार के लोगों ने की थी। मामले में एसपी के आदेश पर गत दिनों गैंगेस्टर एक्ट के तहत प्रधान मनीष यादव, मेहीलाल, सुजीत यादव, अंकित यादव उर्फ लवकुश निवासी मीरगंज, भटहर, जौनपुर को निरूद्ध किया गया था। दुकान बंद करते समय रात को समाजसेवी कमलाकांत दुबे की हत्या आरोपितों ने कार से रौंद कर कर दिया था। यह भी पढ़ें- गैंगस्टर के मामले में दो गिरफ्तार गैंगेस्टर एक्ट के आरोपित मेहीलाल को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम में हरिकेश सिंह, गोलू कुमार, प्रवीण कुमार रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.