आगरा, मार्च 17 -- शहर कोतवाली व ढोलना थाना में दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कासगंज इंस्पेक्टर प्रवेश राणा ने बताया कि शहर कोतवाली में दर्ज हुए गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित आरोपी कोमल उर्फ कुंभकरण पुत्र ईश्वरी प्रसाद की पुलिस को तलाश थी। गिरफ्तारी से बच रहे आरोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम भी घोषित किया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की पुन: तलाश शुरू की। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ढोलना इंस्पेक्टर जगदीशचंद्र ने बताया कि मंगलवार को थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी अमन उर्फ कालू पुत्र रवेन्द्र सिंह निवासी रतिभानपुर थाना सिकंदराराऊ जनपद हाथरस को रतिभानपुर से गिरफ्तार किया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.