संतकबीरनगर, मार्च 17 -- मेंहदावल, हिन्दुस्तान संवाद। मेंहदावल पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट में वांछित एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के अनुसार आरोपित लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी तलाश की जा रही थी। थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थनगर जनपद के उसका बाजार थाना क्षेत्र के उड़वलिया गांव निवासी देवेन्द्र प्रजापति पुत्र रामबुझारत को उसके घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक देवेन्द्र प्रजापति के खिलाफ मेंहदावल थाने में विभिन्न धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। इनमें एक मुकदमा गैंगेस्टर एक्ट के तहत भी दर्ज है, जिसमें वह वांछित चल रहा था। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.