चित्रकूट, मार्च 31 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे पांच आरोपितों को गिरफ्तार किया है। दो दिन पहले ही इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। प्रभारी निरीक्षक मऊ श्रीप्रकाश यादव ने बताया कि पकड़े गए आरोपितों में दादू उर्फ रावेन्द्र तिवारी निवासी कोपा, योगेश त्रिपाठी निवासी धवाड़ा, विनय सिंह पटेल निवासी कोपा, अजीत सिंह पटेल निवासी कोपा व बालकृष्ण निवासी अहिरी थाना मऊ शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...