बलिया, मार्च 8 -- बलिया। नरही पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के आरोपी भरौली निवासी उमाशंकर यादव और सोहांव निवासी अमरजीत यादव को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों के खिलाफ कुछ दिनों पहले गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर तलाश की जा रही थी। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में एसओ वीरेन्द्र कुमार सिंह, सिपाही अर्जुन प्रजापति, सूर्यनाथ यादव, विश्वरजंन चौबे, अंकिता द्विवेदी आदि थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.