भदोही, मई 22 -- भदोही, संवाददाता। जिले के गोपीगंज थाने की पुलिस ने गैंगेस्टर एक्ट के एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित बैंकों को नुकसान पहुंचाने के लिए नकली आभूषणों को जांच में असली बताने वाले गिरोह का सदस्य है। प्रभारी निरीक्षक शैलेष कुमार राय ने बताया कि गैंग लीडर राजू सेठ और उसके गैंग के 21 सक्रिय सदस्य मिलकर संगठित रूप से बैंकों को चूना लगाने का काम करते थे। ये लोग नकली आभूषणों को प्रमाणित कराकर बैंकों से लोन दिलाने का काम करते थे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया था।मुखबिर की सूचना पर गैंग के सदस्य अजय कुमार निवासी मकान संख्या 210, नारेपार ऊपरवार, कोईरौना को उसके घर से गिरफ्तार किया गया। यह भी पढ़ें- गोतस्करों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, छह आरोपियों पर कसा शिकंजा पुलिस टीम में अरविन्द कुमार चौहान, शिव...