गुड़गांव, फरवरी 11 -- गुरुग्राम। एसटीएफ गैंगस्टर सोमबीर उर्फ मोटा से मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है। सोमबीर ने बताया कि वह अमेरिका जाने के लिए मुंबई एयरपोर्ट से बैंकॉक पहुंचा था। वहां से वह दुबई पहुंचा और उसके बाद स्पेन चला गया। डंकी रूट का इस्तेमाल करते हुए वह दक्षिण अमेरिका में पहुंचा। वहां पर अमेरिका की पुलिस ने गैंगस्टर को अमेरिका में एरिजोना बॉर्डर सितंबर 2024 में गिरफ्तार किया और 17 महीनों से वह डिटेंशन सेंटर में बंद था। वह गैंग के लिए कोई भी काम नहीं कर सका। जानकारी एसटीएफ को मिलने के बाद गृह मंत्रालय और सीबीआई के माध्यम से गैंगस्टर के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर नोटिस जारी करवाया गया और पासपोर्ट को रद्द करवाया। इसके बाद फर्जी पासपोर्ट बनवाने पर रोहतक में केस दर्ज हुआ। रोहतक से लेकर राजस्थान तक दहशत सोमबीर पर हरियाणा, राजस्थान और दि...