फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 12 -- कायमगंज, संवाददाता। माफियाओं के खिलाफ जारी जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कोतवाली पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने कुख्यात जुबैर गैंग के सक्रिय सदस्य सुखवीर की करीब 45.24 लाख रुपये कीमत की चल संपत्ति तीन ट्रक को कुर्क कर लिया है। गुरुवार को कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत यह कार्रवाई की।पुलिस ने आरोपी सुखवीर निवासी रूटोल द्वारा अवैध कमाई से खरीदे गए तीन ट्रकों को अपने कब्जे में ले लिया। जब्त किए गए वाहनों की कुल अनुमानित कीमत 45,24,429 रुपये है। यह पहली बार नहीं है जब इस गैंग पर गाज गिरी है। फरवरी से ही पुलिस प्रशासन इस गिरोह की कमर तोड़ने में जुटा है। फरवरी में गैंग लीडर जुबैर निवासी गढ़ी इज्जत खा की 26 करोड़ रुपये से अधिक की चल-अचल संपत्ति कुर्क की ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.