गैंगस्टर सजा के तीन महीने बाद फिर घिरे पूर्व एमएलसी, पुराने प्लॉट विवाद ने बढ़ाई मुश्किलें
औरैया, जून 11 -- औरैया, संवाददाता। रंगदारी के मुकदमे से शुरू हुआ कानूनी विवाद गैंगस्टर एक्ट में सजा तक पहुंचा और अब पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक एक नए भूमि विवाद को लेकर फिर चर्चा में हैं। गैंगस्टर एक्ट में साढ़े छह वर्ष की सजा सुनाए जाने के करीब तीन महीने बाद उनके खिलाफ पुराने प्लॉट विवाद में दर्ज मुकदमे ने जिले की राजनीति और प्रशासनिक हलकों में नई बहस छेड़ दी है। दरअसल, पूर्व एमएलसी के खिलाफ 7 जनवरी को रंगदारी का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद 24 मार्च को गैंगस्टर एक्ट के मामले में उन्हें साढ़े छह वर्ष की सजा सुनाई गई। अब एक नए मामले में करमगंज निवासी मदन गोपाल ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए वर्ष 1977 में खरीदे गए दो प्लॉटों पर कब्जा और फर्जी बैनामे का आरोप लगाया है।शिकायतकर्ता का कहना है कि नौकरी के सिलसिले में लंबे समय तक बाहर रहने के कारण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.