बरेली, सितम्बर 5 -- बरेली, मुख्य संवाददाता। खुसरो ग्रुप के चेयरमैन गैंगस्टर शेर अली जाफरी ने वेतन मांगने पर अपने निजी गनर को कॉलेज के ऑफिस में बंधक बनाकर पीटा और चाकू से हमला करके घायल कर दिया। एसएसपी के आदेश पर जाफरी के खिलाफ थाना सीबीगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़ें- अकरम टिप्पा गैंग ने मांगी रंगदारी, न देने पर कैफे संचालक पर हमलाशिकायत की पृष्ठभूमि सीबीगंज की शिवनगर कॉलोनी निवासी योगेश गुप्ता ने एसएसपी से की शिकायत में बताया कि वह खुसरो ग्रुप के चेयरमैन शेर अली जाफरी के यहां करीब एक वर्ष से 28 हजार रुपये प्रतिमाह के वेतन पर निजी गनर की नौकरी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि जाफरी ने 01 मार्च से 22 अगस्त 2026 तक नौकरी की, जिसका वेतन 1.60 रुपये हुआ। मगर जाफरी उन्हें लगातार टालमटोल कर रहा है। 21 अगस्त को जाफरी उन्हें पीलीभीत लेकर ग...