गैंगस्टर व हत्या के प्रयास मामले में दो बदमाश गिरफ्तार
कुशीनगर, जुलाई 26 -- पडरौना। कसया थाने की पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में एक वांछित तथा हत्या के प्रयास के मामले में एक अन्य वांछित सहित 02 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यूपी गैंगस्टर एक्ट के मामले में सुनील शर्मा पुत्र बालकिशुन शर्मा निवासी अहिरौली दुबौली थाना गोपालपुर जनपद गोपालगंज बिहार तथा हत्या के प्रयास मामले में भरोसा राजभर पुत्र स्व. चन्द्रिका राजभर निवासी बरवा जंगल वार्ड नंबर 10 वाल्मिकी नगर थाना कसया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष इत्यानन्द पाण्डेय, दरोगा मृत्युन्जय सिंह, गनेश प्रजापति, सिपाही परमहंश सिंह, रत्नाकर सिंह, अजीत सिंह पटेल, उमाशंकर यादव व अभिषेक राय आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Kushinagar News: 25 हजार के इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: डकैती...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.