कौशाम्बी, मार्च 16 -- करारी के बैशकांटी गांव की गैंगस्टर विमला को पुलिस सरगर्मी से तलाश रही है। छह दिनों के भीतर उसकी तलाश में करीब 11 ठिकानों पर छापामारी की जा चुकी है। हालांकि, अभी तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका है। अब पुलिस ने सर्विलांस सेल को भी चौकन्ना कर दिया है। इंस्पेक्टर ने जल्द ही गिरफ्तारी की बात कही है। बैशकांटी करारी थाना क्षेत्र का चर्चित गांव है। इस गांव में हिस्ट्रीशीटरों की लंबी शृंखला है। यहां की महिलाएं भी लंबे समय से जरायम की दुनिया में दखल दे रही हैं। इंस्पेक्टर सियाकांत चौरसिया ने बताया कि गांव की विमला देवी पत्नी शिवा उर्फ शिवबाबू ने अपना गैंग बना रखा है। पड़ोसन ऊषा देवी पत्नी राजकुमार (स्थाई पता गुलामीपुर) व ननकी उर्फ राजकुमारी पत्नी स्व. राजकुमार उसके गिरोह की सक्रिय सदस्य हैं। गैंग जिले भर में दहशत का पर्याय बन चु...