वार्ता, दिसम्बर 27 -- उत्तराखंड के ऋषिकेश अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कुख्यात गैंगस्टर विनय त्यागी की शनिवार सुबह करीब आठ बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। लक्सर कोर्ट में पेशी के दौरान हुए जानलेवा हमले में गंभीर रूप से घायल विनय त्यागी को कुछ दिन पहले एम्स में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उसका इलाज कर रही थी। डॉक्टरों के अनुसार, ऑपरेशन के दौरान उसकी गर्दन और हाथ में फंसी गोलियां निकाल दी गई थीं लेकिन गोली लगने से उसकी आंतें फट गई थीं। हालत लगातार नाजुक बनी रहने के कारण उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था। ऋषिकेश कोतवाली प्रभारी कैलाश चंद्र भट्ट ने बताया कि शनिवार सुबह करीब आठ बजे विनय त्यागी ने दम तोड़ दिया। मूलरूप से मुजफ्फरनगर के गांव खाईखेड़ी निवासी हिस्ट्रीशीटर विनय त्यागी को देहरादून पुलिस ने एक अक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.