गैंगस्टर विक्की त्यागी के बेटे रक्षित की जमानत अर्जी खारिज
मुजफ्फर नगर, अगस्त 15 -- मुजफ्फरनगर। अवैध अस्लाह तस्करी व अन्य आपराधिक मामलों में थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा गैंगस्टर विक्की त्यागी के बेटे रक्षित उर्फ दक्ष पर दर्ज किए गए गैंगस्टर के मामले में कोर्ट ने जमानत अर्जी को खारिज कर दिया। एडीजीसी दिनेश सिंह ने बताया कि गैंगस्टर विक्की त्यागी के बेटे रक्षित व उसके साथियों के खिलाफ थाना सिविल लाइन पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। थाना सिविल लाइन पुलिस ने रक्षित व उसके साथी को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में विक्की त्यागी के बेटे रक्षित ने अपने अधिवक्ता के जरिए गैंगस्टर कोर्ट में जमानत के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। मामले की सुनवाई विशेष गैंगस्टर कोर्ट के न्यायाधीश काशिफ शेख की कोर्ट में हुई। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए जमानत अर्जी को निरस्त कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.