गैंगस्टर वाले केस में 2 साल तक जेल में बंद रहे नरेश बाल्यान को अरविंद केजरीवाल ने बताया 'मिसाल'
नई दिल्ली, नवम्बर 29 -- सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व विधायक नरेश बाल्यान ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। बाल्यान देर शाम केजरीवाल से मिलने उनके आवास पर आए। इस दौरान उन्होंने गर्मजोशी के साथ नरेश बाल्यान का स्वागत किया। केजरीवाल ने कहा कि तमाम मुश्किलों के बावजूद नरेश बाल्यान सरकार से डरे नहीं। केजरीवाल ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस मुलाकात के फोटो शेयर कर लिखा, ''जेल से निकलने के बाद आज नरेश बाल्यान जी का घर आना हुआ। इस तानाशाही सरकार ने झूठे आरोप लगाकर नरेश भाई को 2 साल जेल में रखा, लेकिन उनकी हिम्मत को जरा भी नहीं तोड़ पाई। आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता आज नरेश भाई की तरफ बड़े फख्र से देख रहा है। जो लोग टूटने से इनकार कर देते हैं, वे दूसरों के लिए मिसाल बन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.