संवाददाता, अगस्त 10 -- Gangster lady don Manju arrested: उत्तर प्रदेश के महाराजगंज में पुलिस के लिए सिरदर्द बन चुकी गैंगस्टर लेडी डॉन मंजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महाराजगंज जिले की बृजमनगंज पुलिस लंबे समय से गैंगस्टर मंजू की तलाश कर रही थी। गैंगेस्टर एक्ट में वह वांटेड थी। पुलिस के मुताबिक पकड़ी गई महिला अंतरजनपदीय स्तर पर सक्रिय एक संगठित चोर गिरोह की गैंग लीडर है। कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद महिला गैंगेस्टर को न्यायालय भेज दिया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। महाराजगंज के एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बृजमनगंज पुलिस क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर मंजू पत्नी विजय बहादुर को दबोच लिया। महिला गोरखप...