कौशाम्बी, मार्च 19 -- मंझनपुर, संवाददाता सरायअकिल थाना पुलिस ने गुरुवार को गैंगस्टर रजनीश पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। लिखापढ़ी के बाद उसका चालान कर दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। इल्जाम है कि आरोपियों ने उधार गुटखा नहीं देने पर दिव्यांग गुमटी संचालक की हत्या का प्रयास किया था। उसे गाली मार दी थी। हालांकि, वह बाल-बाल बच गया था।सरायअकिल थाना प्रभारी वीर प्रताप सिंह ने बताया कि इलाके के जयंतीपुर निवासी रजनीश पांडेय पुत्र धर्मेंद्र पांडेय व नवेंदु मिश्रा उर्फ नंदू पुत्र अरविंद मिश्रा शातिर अपराधी हैं। इन्होंने अपना गिरोह बना रखा है। थाना प्रभारी के मुताबिक 22 जून 2025 को दोनों बदमाश बेनीराम कटरा गए थे। वहां दिव्यांग गुमटी संचालक भरतलाल साहू निवासी बसुहार से उधार गुटखा मांगा था। नहीं देने पर उसे गाली मार दी थी। हालांकि, दुकान...