बुलंदशहर, जनवरी 5 -- खुर्जा देहात पुलिस ने दस हजार का इनामी को नागलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया है। बाचमश पर करीब पांच मुकदमे दर्ज हैं। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि सोमवार को थाना खुर्जा देहात पुलिस की ओर से गैंगस्टर में वांछित 10 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी वसीम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला कोट खजूरवाला बाडा कस्बा व थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर को नागलोई दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना खुर्जा देहात पर गैंगस्टर एक्ट में दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी वसीम पर थाना खुर्जा देहात में दो, खुर्जा नगर में दो और थाना अरनिया में एक मुकदमा दर्ज है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.