गैंगस्टर में वांछित सहित चार गिरफ्तार
मुजफ्फर नगर, जून 19 -- मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित सहित चार अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 में साबिर पुत्र फत्ता उर्फ फतेह मोहम्मद निवासी ग्राम नंगला, थाना रतनपुरी द्वारा अपने साथियों के साथ मिलकर गैंग बनाकर अपने घेर में अवैध गौकशी की घटनाएं की जा रही थीं। इस मामले में गैंगस्टर एक्ट में मुकदजा दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में जुलेखा उर्फ मंजू पत्नी साबिर, मुस्कान पुत्री साबिर , नसरीन पत्नी गुलबहार व गुलबहार पुत्र युसुफ निवासीगण ग्राम नंगला थाना रतनपुरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.