आजमगढ़, अगस्त 20 -- आजमगढ़, संवाददाता। देवगांव कोवताली पुलिस और राजस्व टीम ने बुधवार को संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए रणमो गांव में बने गैंगस्टर के मुकदमे में वांछित चल रहे बदमाश के 20 लाख रुपये के मकान को कुर्क किया। उक्त बदमाश देवगांव थाना का हिस्ट्रीशीटर है,उसके विरुद्ध 13 मुकदमें दर्ज हैं। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के रणमो गांव निवासी विकास यादव के विरुद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट सहित कुल 13 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। विकास यादव के बाबा लालता प्रसाद के नाम दर्ज भूमि आराजी नंबर 185, रकबा 0.021 हेक्टेयर में निर्मित मकान है। जिसका कुल क्षेत्रफल 148.501 वर्गमीटर और मूल्य लगभग 20 लाख रुपये है। यह भी पढ़ें- अतीक के गुर्गे की प्रयागराज से लेकर जौनपुर तक संपत्तियां होंगी कुर्क पुलिस का आरोप है कि उक्...