गैंगस्टर में वांछित दो इनामी आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, मई 19 -- पढुआ पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इंस्पेक्टर दिनेश कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों आरोपियों को रमियाबेहड़ के बंगाली कालोनी के पास नैनापुर जाने वाले रास्ते पर घेराबंदी कर पकड़ा गया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचा और तीन कारतूस भी बरामद किया गया है। इनकी पहचान सफौव्वा उर्फ मो. अहमद और हफीज निवासी लहबड़ी थाना धौरहरा के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों पर धौरहरा और पढुआ थाना में गौहत्या सहित अन्य कई मुकदमें दर्ज हैं। हफीज पर दस जबकि सफौव्वा पर पांच मुकदमें दर्ज हैं। काफी दिनों से पुलिस उक्त आरोपियों की तलाश में थी। कार्रवाई के दौरान इंस्पेक्टर दिनेश शर्मा के अलावा एसआई जुबेर अहमद, कांस्टेबल चंद्रमोहन त्यागी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.