बदायूं, जनवरी 13 -- उझानी। गैंगस्टर मामले में वांछित चल रहे 3 अपराधियों को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर जेल भेजा है। तीनों अपराधियों के खिलाफ बरेली और उझानी थाने में संगीन मामले दर्ज हैं। इनके खिलाफ कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सोलंकी ने पिछले सप्ताह गैंगस्टर के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक जुगमेंद्र बालियान के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर गैंगस्टर के मामले में बांछित चल रहे बरेली जनपद के थाना भमोरा के गांव सेंधा निवासी जसवीर पुत्र वेदराम लटूरी पुत्र वेदराम और थाना सहसवान के सीवाजपुर निवासी कलेक्टर पुत्र में को कश्यप को मुखबिर की सूचना के आधार पर घेराबंदी कर दबोच लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.