शामली, मार्च 23 -- कैराना। कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हाल ही में कोतवाली में आफताब उर्फ ताबू कुरैशी निवासी मोहल्ला गुली छड़ियान, अंसार निवासी मोहल्ला छड़ियान, साबू कुरैशी उर्फ साबुद्दीन निवासी मोहल्ला रेतावाला, मेहरबान निवासी मोहल्ला आलकलां व शाहिद कुरैशी निवासी सुंदरनगर कैराना के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमे में गैंग लीडर आफताब उर्फ ताबू कुरैशी को बनाया गया। आरोपी गौकशी की घटनाओं में लिप्त रहे हैं। सोमवार को पुलिस ने उक्त मुकदमे में वांछित चल रहे अंसार को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.