बुलंदशहर, अप्रैल 5 -- अरनियां थाना पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित अलीगढ़ निवासी 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया है। इनामी पर थाना अरनियां में करीब तीन मुकदमे दर्ज हैं। एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि रविवार को स्वाट टीम देहात एवं थाना अरनिया पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर अभियुक्त अजय कुमार पुत्र पोखपाल निवासी ग्राम सूरजपुर थाना चन्डौस जनपद अलीगढ को ग्राम ईशनपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना अरनिया पर गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज एक मुकदमे में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया था। आरोपी को जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.