देहरादून, मार्च 6 -- देहरादून। रायपुर थाना पुलिस ने गैंगस्टर में फरार चल रहे आयुष रावत (22 वर्ष) पुत्र त्रिलोक सिंह रावत निवासी निगेर, थाना देवप्रयाग, जिला टिहरी गढवाल, हाल निवासी टीएचडीसी कालोनी, ऋषिकेश को गिरफ्तार कर लिया। एसओ रायपुर गिरीश नेगी ने बताया कि नीरज कठैत, सौरभ चौहान, धर्मराज धामी के साथ गैंग बनाकर आयुष नशा तस्करी का आरोपी है। इनके खिलाफ पिछले साल केस दर्ज किया गया था। तब से यह फरार था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.