गैंगस्टर में अलीगढ़ निवासी वांछित 10 हजार रुपये इनामी गिरफ्तार
बुलंदशहर, मई 31 -- खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के धरपा मोड से गैंगस्टर में वांछित अलीगढ़ निवासी दस हजार के इनामी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनामी पर छह मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि खुर्जा देहात थाना पुलिस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने गैंगस्टर में वांछित 10 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर अभियुक्त समीर पुत्र जलालुद्दीन निवासी ग्राम अहलादपुर नीवरी थाना रोरावर जनपद अलीगढ को गिरफ्तार कर लिया। सीओ ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त थाना खुर्जा देहात पर पंजीकृत एक मुकदमे में गैंगस्टर एक्ट के तहत वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया था। अभियुक्त पर थाना गुलावठी में एक, खुर्जा देहात में तीन और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.