गैंगस्टर मामले में दस हजार का इनामी गिरफ्तार
मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। अहरौरा पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दस हजार रुपये के इनामी को रविवार धर दबोचा। इनामी के विरुद्ध अहरौरा थाने में चार मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। अहरौरा थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि एसपी के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अहरौरा थाने में बनइमिलिया गांव निवासी बनाफल के विरुद्ध पशु तस्करी, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर के तहत चार मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा है। एसपी की ओर से गैंगस्टर पर दस हजार रुपये इनाम घोषित किया गया। पुलिस फरार चल रहे इनामी की तलाश कर रही थी। उपनिरीक्षक मुनिराम यादव, रामदरश यादव मय हमराही आरक्षी संजय पटेल के साथ गश्त पर निकले थे। तभी मुखबिर से सूचना मिली कि इनामी छातो मोड़ के पास मौजूद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.