बहराइच, अगस्त 6 -- बहराइच, संवाददाता। यूपी में टाप 50 में चिन्हित भू माफिया देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह सहित पांच की गैंगस्टर मामले में जमानत याचिका खारिज कर दी गई है। न्यायालय पंचम अपर एंव जिला सत्र न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट कोर्ट जज सुनील प्रसाद ने बचाव व अभियोजन के तर्को सुनने के पश्चात फैसला सुनाया। यूपी के टाप 50 में चिन्हित भू माफिया देवेन्द्र सिंह उर्फ गब्बर सिंह को पूर्व में हाईकोर्ट में ही देहात कोतवाली में दर्ज आपराधिक मामले में राहत मिली थी। गैंगस्टर चार्ट दुरूस्त न होने पर गैंगस्टर एक्ट खारिज कर दिया था।एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने भू-माफिया गब्बर सिंह के प्रकरण को गंभीरता से लिए जाने पर पूर्व में दर्ज केस के अलावा दो और आपराधिक केस दर्ज किए गए थे। उन्हीं के आधार पर दूसरी बार गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई थी। तभी से हाईकोर्ट...