औरैया, फरवरी 26 -- औरैया, संवाददाता। औरैया शहर के चर्चित दोहरे हत्याकांड से जुड़े गैंगस्टर प्रकरण में आज 27 फरवरी को विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए कोर्ट में अहम बहस होगी। पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक एवं उनके साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे में सुनवाई को लेकर जिले भर की निगाहें अदालत पर टिकी हैं। बुधवार 25 फरवरी को बहस की तिथि निर्धारित थी, लेकिन अपरिहार्य कारणों से उस दिन सुनवाई नहीं हो सकी थी। अदालत ने अगली तिथि 27 फरवरी तय की थी, जिस पर आज विस्तृत बहस होनी है। बताया जा रहा है कि अभियोजन और बचाव पक्ष अपने-अपने तर्क न्यायालय के समक्ष रखेंगे। इस बहुचर्चित प्रकरण में सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में निरुद्ध हैं। दोहरे हत्याकांड के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे को लेकर शुरुआत से ही मामला चर्चा में रहा है। अदालत में हर पे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.