शामली, जनवरी 3 -- एक तरफ जहां पुलिस कस्बे के हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर फिरोज खान पर शिकंजा कसने में जुटी है, वहीं दूसरी ओर फिरोज खान लगातार एक के बाद एक वीडियो वायरल कर सुर्खियों में बना हुआ है। शनिवार की सुबह भी सोशल मीडिया पर उसका एक और वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें उसने वर्ष 2024 में जौनपुर में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे को पूरी तरह फर्जी बताया है। इसके लिए उसने एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में फिरोज खान ने जौनपुर के एक पुलिस अधिकारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने कहा कि उक्त अधिकारी ने उसके खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कराया। फिरोज का दावा है कि अदालत ने तथ्यों और सबूतों के आधार पर उसे निर्दोष माना है। उसने यह भी आरोप लगाया कि संबंधित पुलिस अधिकारी उस पर दबाव बना रहा था ताकि एक अन्य मुकदमे में दर्ज दोषियों को बचाया जा सके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.