रांची, अप्रैल 1 -- रांची, विशेष संवाददाता। पाकिस्तान में अपनी पहचान बदल कर बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान की सास रोजी परवीन को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सोमवार को उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। रोजी पर प्रिंस खान के गिरोह के सदस्यों के साथ सांठ-गांठ रखने और उन्हें सिम कार्ड मुहैया कराने का आरोप है। रोजी परवीन के पास से पुलिस ने सोना भी बरामद किया था। कोर्ट ने रोजी परवीन को दस-दस हजार रुपये के निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.