गैंगस्टर प्रिंस खान की सास को हाईकोर्ट से जमानत
रांची, अप्रैल 1 -- रांची। पाकिस्तान में अपनी पहचान बदल कर बैठे गैंगस्टर प्रिंस खान की सास रोजी परवीन को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिली है। जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने सोमवार को उसकी जमानत याचिका स्वीकार कर ली। रोजी पर प्रिंस खान के गिरोह के सदस्यों के साथ सांठ-गांठ रखने और उन्हें सिम कार्ड मुहैया कराने का आरोप है। लालपुर थाना क्षेत्र के एक कारोबारी से दस करोड़ रुपये रंगदारी मांगे जाने के मामले में पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। वह 30 अक्तूबर 2025 से जेल में है। कोर्ट ने रोजी परवीन को दस-दस हजार रुपये के निजी मुचलके भरने की शर्त पर जमानत दी है। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने पक्ष रखा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.