गुड़गांव, मई 11 -- गुरुग्राम, दीपक अहूजा। पुलिस ने गैंगस्टर दीपक नांदल गिरोह के एक शूटर गुरशेर को सोमवार को हुई मुठभेड़ में ढेर कर दिया, जबकि दूसरा जख्मी हो गया। दोनों शूटर को गुरुग्राम पुलिस पंजाब से पकड़कर लाई थी। हथियार बरामदगी के लिए अदालत से रिमांड पर लिया था। आरोप है कि बदमाशों ने भागने के लिए पुलिस पर गोलियां चला दी थीं। एक सिपाही घायल हुआ है। दो मई को गैंगस्टर दीपक नांगल गिरोह के दो शूटरों ने बॉलीवुड सिंगर राहुल फाजिलपुरिया के मैनेजर सौरभ के सेक्टर-45 स्थित घर पर गोलियां चलाई थीं। दो गोली मैनेजर की सुरक्षा में तैनात एक पुलिसकर्मी कुलबीर को लगी थी। एक गोली हाथ को छूकर निकल गई थी तो दूसरी पांव को छूकर निकल गई थी। घायल कुलबीर को अस्पताल में दाखिल करवाया था। इस मामले में थाना सेक्टर-40 में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था。 यह भी प...