गैंगस्टर दिलीप मिश्रा की 1.11 करोड़ की संपत्ति कुर्क
प्रयागराज, जून 16 -- संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रयागराज पुलिस ने मंगलवार को गैंगस्टर दिलीप मिश्रा की कथित रूप से आपराधिक गतिविधियों से अर्जित जमीन कुर्क कर दी। मेजा तहसील के खैरागढ़ परगना स्थित सिलौंधी कला गांव में कृषि भूमि के दो हिस्से शामिल हैं। भूमि का बाजार मूल्य लगभग 1.11 करोड़ रुपये आंका गया है। पुलिस के अनुसार, औद्योगिक क्षेत्र थाने में गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे की विवेचना के आधार और कोर्ट के आदेश पर कुर्की की कार्रवाई की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि लवायन कला गांव निवासी दिलीप मिश्रा ने अपराध से अर्जित धन से अपनी भाभी पुष्पा मिश्रा और पुत्रवधू वीरा मिश्रा के नाम संपत्ति खरीदी है। यह भी पढ़ें- दीलिप मिश्र के भाभी पुष्पा मिश्रा के नाम रही जमीन की हुई कुर्की अभिलेखों एवं साक्ष्यों का परीक्षण करने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.