फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 23 -- कायमगंज, संवाददाता। गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई एक संपत्ति मामले में तहसील क्षेत्र के लखनपुर में तैनात लेखपाल ने एक ग्रामीण पर प्रशासन द्वारा लगाए गए सरकारी बोर्ड को उखाड़ने और जमीन पर अवैध रूप से नींव खोदने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। नगर से सटे गढ़ी नूर खां निवासी जुबेर खां के विरुद्ध गैंगस्टर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। इसी मामले की कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने गाटा संख्या 568 में स्थित 81 वर्ग मीटर जमीन को कुर्क किया था। इस जमीन पर सरकारी कब्जे का बोर्ड भी लगाया गया था। लखनपुर के लेखपाल आशीष वर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 15 अप्रैल को सिकन्दरपुर थाना कम्पिल निवासी यज्ञदत्त शुक्ला ने प्रशासन द्वारा लगाए गए उस सरकारी बोर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.