मैनपुरी, मार्च 13 -- बिछवां। मुखबिर की सूचना पर थाना पुलिस ने शुक्रवार को गैंगस्टर व 25000 रुपये के इनामी को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थाना प्रभारी आशीष दुबे, उपनिरीक्षक योगेश कुमार दीक्षित, आरक्षी ब्रजवीर चौधरी व राधाचरण ने मुखबिर की सूचना पर किन्हावर मोड़ से गैंगस्टर व 25000 रुपये के इनामी टीकम सिंह उर्फ भोला नागर पुत्र मदन पाल उर्फ मदनलाल निवासी गली नंबर-1 डोरीनगर थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ़ को एक अवैध चाकू सहित गिरफ्तार किया है। कार्रवाई करते हुए उसे कोर्ट में पेश किया गया है। पकड़ा गया अभियुक्त मादक पदार्थ तस्करी में अलीगढ़, हापुड़ व मैनपुरी में आधा दर्जन मुकदमों में वांछित चल रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.