नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- हरियाणा की झज्जर जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे गैंगस्टर मैनपाल ढिल्ला को शादी रचाने के लिए पैरोल मिली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ढिल्ला को अपनी कंबोडियाई पार्टनर से शादी रचाने के लिए 12 घंटे की 'कस्टडी पैरोल' दी गई है। बता दें कि कुख्यात अपराधी ढिल्ला को पिछले साल कंबोडिया से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक शादी का कार्यक्रम जेल के पास स्थित एक फार्महाउस में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ढिल्ला को सुबह 8 बजे से लेकर रात के 8 बजे तक की पैरोल ग्रांट की गई है। समय खत्म होते ही उसे वापस जेल ले जाया जाएगा। यह भी पढ़ें- बेटियों के नामकरण को तिहाड़ से निकला गैंगस्टर काला जठेड़ी, ढोल-नगाड़ों स्वागतकंबोडिया से भारत पहुंचीं दुल्हन और बच्चे गैंगस्टर की दुल्हन मेटा चैन कंबोडिया की रहने वाली हैं...