गैंगस्टर के सजायाफ्ता पांच आरोपितों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत
कानपुर, अगस्त 21 -- कानपुर देहात, संवाददाता। बिकरूकांड के बाद गैगस्टर एक्ट में आरोपित 23 लोगों को गैंगस्टर कोर्ट से 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई थी। मामले में पांच दोषियों की ओर से सुप्रीम कोर्ट में जमानत अर्जी दाखिल की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने पांचों की जमानत अर्जी स्वीकार कर ली है। इसके बाद इनके बाहर आने का रास्ता साफ हो गया है।
जुलाई 2020 में हुआ पुलिस पर हमला दो जुलाई 2020 को बिकरू गांव में विकास दुबे को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया था। इसमें सीओ समेत आठ पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने करीब 44 लोगों को मुख्य मुकदमें में आरोपित बनाया था। वहीं मामले में बाद में पुलिस ने 30 आरोपितों के खिलाफ गैंगस्टर की भी कार्रवाई की थी। इसमें से 23 आरोपितों को कोर्ट ने गैंगस्टर एक्ट में 10-10 साल की सजा सुनाई थी। इस मामले...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.